सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two bodies found in room businessman hanging and transgender person in box at ballia

यूपी में बड़ी वारदात: एक कमरे में दो लाश, फंदे पर लटका था व्यापारी, बक्से में बोरी के अंदर मिला किन्नर का शव

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक व्यापारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी की पत्नी से पूछताछ की तो एक बक्से में लापता किन्नर का शव बरामद हुआ। 

Two bodies found in room businessman hanging and transgender person in box at ballia
व्यापारी रवि और किन्नर रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के रानीगंज बाजार स्थित एक घर से बुधवार की शाम को जनरल स्टोर व्यापारी रवि गुप्ता (30) का फंदे से लटकता शव मिला। उसी कमरे से पुलिस ने दो दिन से गायब रेखा किन्नर का शव बरामद किया। घटना की सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ फहीम कुरैसी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस व्यापारी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर किन्नरों की भारी भीड़ जुट गई। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
रानीगंज निवासी जनरल स्टोर के व्यवसायी रवि गुप्ता (30) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दरवाजे का लॉक तोड़ा तो रवि गुप्ता का शव फंदे पर लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: छत्तीसगढ़ से सोना लूट कर भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

परिजनों की सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर उसी कमरे में रखे बक्से से बोरी में बंद दो दिन से गायब रेखा किन्नर का शव मिला। 

लालच में किन्नर की हत्या करने की आशंका

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक किन्नर के पास आभूषण व नकदी होने के कारण लालच में उसकी हत्या कर शव छिपाने के लिए बक्से में रखा गया था। 

इस बाबत सीओ फहीम कुरैसी ने कहा कि एक घर से व्यापारी व किन्नर का शव मिला है। अभी व्यापारी की पत्नी व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल के बाद कुछ कहा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed