सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unable to fulfill her wish for a bicycle, a teenager jumped into the Saryu River; her body was found on the third day.

Ballia News: साइकिल की जिद पूरी न होने पर किशोरी ने सरयू में लगाई थी छलांग, तीसरे दिन मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Unable to fulfill her wish for a bicycle, a teenager jumped into the Saryu River; her body was found on the third day.
विज्ञापन
विद्यालय जाने के लिए मां से साइकिल खरीदने की जिद कई दिनों से कर रही थी
Trending Videos

जयप्रकाश नगर। सरयू नदी पर बने जयप्रभा सेतु से बृहस्पतिवार को नदी में कूदी किशोरी का शव तीसरे दिन रविवार को उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त खुशी कुमारी (13) पुत्री सोहन प्रसाद यादव निवासी सुकरौली गांव के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी सोहन प्रसाद यादव की 13 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी टोला शिवन राय स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह विद्यालय जाने के लिए अपनी मां से साइकिल खरीदने की जिद कई दिनों से कर रही थी। मां ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कुछ समय बाद साइकिल दिलाने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को खुशी परीक्षा देने के लिए घर से विद्यालय के निकली, लेकिन विद्यालय न जाकर सीधे जयप्रभा सेतु पहुंची और जयप्रभा सेतु के पिलर नंबर 5 पर अपनी चप्पल खोल व स्कूल बैग पीठ पर लेकर नदी में कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां निर्माणाधीन पुल के कर्मचारी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किशोरी नदी के अंदर डूब गई ।इधर परिजन इसकी खोजबीन अपने रिश्तेदारों के यहां कर ही रहे थे। वहीं, रविवार को किशोरी के नदी में शव नदी में उतराने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। शव को देखने पहुंचे कई गावों के लोगों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देख होश उड़ गए। उन्होंने शिनाख्त खुशी कुमारी के रूप में की। चांददीयर चौकी प्रभारी मयंक कुमार ने मामले की जांच पड़ताल की। घटना के मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed