सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navami Puja festivities turn into mourning tragic accident while filling ceremonial pot for ritual in ballia

UP: मातम में बदली नवमी पूजा की खुशी, कलश में गंगा जल भरते वक्त दर्दनाक हादसा; तीन घंटे बाद मिली लाश

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: गंगा में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही माैके पर सदर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद युवक की लाश को बाहर निकाला तो परिजनों में कोहराम गया।

Navami Puja festivities turn into mourning tragic accident while filling ceremonial pot for ritual in ballia
जिज्ञांसु पांडेय की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: बलिया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना गंगा पार शिवपुर दीयर स्थित नंबरी पांडेय डेरा की है, जहां अजीत पांडेय के 16 वर्षीय पुत्र जिज्ञासु पांडेय की बृहस्पतिवार शाम स्नान के दौरान डूबने से जान चली गई।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, जिज्ञांसु अपने दोस्तों के साथ नवमी पूजा के लिए कलश में जल भरने गंगा घाट पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर सदर कोतवाली के कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज शिवचंद यादव और दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से देर रात तक खोजबीन की गई। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे जिज्ञांसु का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव के प्रधान संजय यादव ने बताया कि जिज्ञासु कक्षा 9 का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार था। वह स्वभाव से मिलनसार था और परिवार का बड़ा बेटा था। उसके दो छोटे भाई-बहन हैं। घर में नवमी पूजा की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

जिज्ञासु की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed