{"_id":"69dbdce6a942ce792303e822","slug":"worker-dies-after-being-crushed-under-mixer-machine-ballia-news-c-190-1-bal1001-161672-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मिक्सर मशीन के नीचे दबकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मिक्सर मशीन के नीचे दबकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन
नगरा में रोलर मिक्सर मशीन के जद में आने से मृतक गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव निवासी समरजीत र
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत के वार्ड पांच तिलकारी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप रविवार को सड़क निर्माण में कार्य में लगे श्रमिक समरजीत (30) की रोलर मिक्सर मशीन से दबकर मौत हो गई।
नगरा नगर पंचायत के वार्ड पांच तिलकारी गांव के समीप पिच सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव निवासी समरजीत राजभर काम कर रहे थे। इसी बीच रविवार को किसी प्रकार से वह रोलर मिक्सर मशीन के नीचे आकर दब गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास काम कर रहे श्रमिकों ने शोर मचाना शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस पहुंचती श्रमिक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 के साथ स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर रोलर मशीन समेत मिक्सर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि श्रमिक के परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नगर पंचायत नगरा के ईओ मनोज पांडेय ने बताया कि यह काम नगर पंचायत की ओर से नहीं कराया जा रहा है। ये काम पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है।
Trending Videos