सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man died in fight between two groups over setting up vegetable stall in Ballia

Ballia News: सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत; कई घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

young man died in fight between two groups over setting up vegetable stall in Ballia
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के रेवती कस्बा में रविवार रात सब्जी लगाने को लेकर  दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल धनजी तुरहा (50) की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ बैरिया फहीम कुरैसी व थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल दलबल के साथ पहुंच घटना की जानकारी ली। 

Trending Videos


क्या है मामला
रेवती कस्बे में सब्जी की दुलन लगाने को लेकर धनजी तुरहा और दूसरे पक्ष के सुनील तुरहा के बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव कर मामला शनत कर दिया। देर रात बीज गोदाम के पास दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया,  पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस में धनजी तुरहा (50), भूलन तुरहा (35) और अमन (16) घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से मीना देवी (50) भी घायल हुईं। मारपीट की सूचना पर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंच मामला शांत कर सभी घायलों को इलाज को सीएचसी रेवती ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने धनजी तुरहा को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi: 260 दिन में एसीपी समेत आठ हटे, चार थानेदार 45 दिन भी नहीं संभाल सके थाना; ये हुई कार्रवाई और तबादला

पुलिस ने धन जी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पुलिस पांच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि विवाद सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुआ था, जिसमें धनजी तुरहा को चोट लगी और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस पीड़ित परिवार के संपर्क में है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed