{"_id":"697e405dea1b317e9d0047ee","slug":"1266-lakh-children-will-be-given-medicine-on-deworming-day-balrampur-news-c-99-1-brp1003-141716-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12.66 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12.66 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाएगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 12,66,835 बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। 10 फरवरी को दवा खाने से छूटने वाले बच्चों को 13 फरवरी को मॉपअप राउंड पर दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिले में कुल 12,66,835 बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 10 फरवरी को दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें मॉप-अप राउंड के तहत 13 फरवरी को दवा दी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।
डीएम ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, दवा वितरण की निगरानी व बच्चों की शत-प्रतिशत कवरेज करने की बात कही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बैठक में शामिल हुए। (संवाद)
Trending Videos