सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2156 students appeared in the practical examination, 50 were absent

Balrampur News: प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए 2156 विद्यार्थी, 50 गैरहाजिर

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
2156 students appeared in the practical examination, 50 were absent
 बलरामपुर में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 21 विद्यालयों में शनिवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में 2156 विद्यार्थी शामिल हुए। 50 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
Trending Videos

शनिवार सुबह 10 बजे से जिले के 21 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में पंजीकृत सभी 18 विद्यार्थियों ने आशुलिपि एवं टंकण की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। गौरा चौराहा के ग्रामीण इंटर कॉलेज में 223 छात्र रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 15 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज महराजगंज तराई में 57 छात्रों ने भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दी, वहीं एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला के एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज में 19 छात्रों ने जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। यहां पर कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं था। पचपेड़वा के किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर में 105 छात्र जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए, वहीं दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में 303 छात्राें ने भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दी, 53 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी विद्यालय में 190 छात्र रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 16 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। लोकहित इंटर कॉलेज सहियापुर में 49 के सापेक्ष 48 छात्रों ने जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी, वहीं एक छात्र अनुपस्थित रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने शनिवार को रामदीन बुधराम कृषक इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर प्रयोगात्मक परीक्षा का जायजा लिया। यहां जीव विज्ञान की परीक्षा में 107 के सापेक्ष 104 विद्यार्थी शामिल हुए, तीन छात्र अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने बताया कि 21 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई है। परीक्षा में पंजीकृत 2206 के सापेक्ष 2156 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed