सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   15 people including the DM donated blood

Balrampur News: डीएम समेत 15 ने दिया खून

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
15 people including the DM donated blood
बलरामपुर के ब्लड बैंक में रक्तदान करते डीएम विपिन कुमार जैन व अन्य ।
विज्ञापन
बलरामपुर। खून की कमी से जूझ रहे ब्लड सेंटर में स्टॉक बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। ब्लड सेंटर पर बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन सहित 15 अधिकारी व चिकित्सकों ने रक्तदान किया। 15 यूनिट खून मिलने से थोड़ा बहुत सहारा मिल गया है। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी रक्तदान के लिए अपील की है।
Trending Videos


संयुक्त जिला अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में 600 यूनिट की क्षमता है। सेंटर में इस समय 28 यूनिट ही ब्लड बचा है। एबी पॉजिटिव का स्टॉक शून्य है। इस संबंध में अमर उजाला ने 14 मई के अंक में ब्लड सेंटर में खून की कमी, ए व एबी पॉजिटिव का स्टॉक खत्म शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने रक्तदान के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से वार्ता कर शिविर लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने खुद रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। डीएम की प्रेरणा से प्रशिक्षु आईएएस शिवांश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. मीनाक्षी चौधरी, उत्तम कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह, शिवेंद्र मिश्र, अमितेश त्रिपाठी, शुभम गुप्त, सितांशु रजक, देवेश, अनिल कुमार वर्मा, नागेंद्र मिश्र, अतुल कुमार श्रीवास्तव व प्रवीन तिवारी ने रक्तदान कर महादानी बने हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में नए ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने एसएसबी व पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की बात कही। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि इससे समाज में सहयोग व संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा, गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय, पैथालॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला, ब्लड सेंटर प्रभारी सीपी श्रीवास्तव व अशोक कुमार पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed