{"_id":"69d6925e6a8793a3740ac8b8","slug":"226-crore-rupees-will-brighten-the-six-wards-of-gasdi-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145960-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 2.26 करोड़ से चमकेंगे गैसड़ी के छह वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 2.26 करोड़ से चमकेंगे गैसड़ी के छह वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी के छह वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए करीब 2.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्रस्तावित इन विकास कार्यों से लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जारी विवरण के अनुसार वार्ड संख्या छह साथी नारायणपुर में रसीद के घारी से चिनकान के घर तक 26.90 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसी वार्ड में चिनमुन के खेत के पास से रसीद के घारी तक 50.23 लाख रुपये से सीसी सड़क बनाई जाएगी। वार्ड संख्या तीन महुआ में नहर के पास पुल से कुतुबुल्ला के मकान होते हुए जुम्मन व हरिराम के घर तक 50.82 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण प्रस्तावित है। वहीं महुआ डीह में अन्नू वर्मा के घर के पास से मंशाराम के घारी होते हुए श्मशान घाट जाने वाले मार्ग तक 41.31 लाख रुपये से सड़क व नाली का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड संख्या 12 में गूठे नाऊ से सरस्वती स्कूल के पीछे तक 11.11 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग बनाया जाएगा, जबकि वार्ड संख्या 15 बिस्कोहर मेन सड़क से पुलिया तक 45.51 लाख रुपये से सड़क निर्माण होगा। अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि स्वीकृत सभी कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएंगे, जिससे लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
Trending Videos