{"_id":"69dbd7d88a6138acb50c03d8","slug":"fifth-accused-in-nizamuddin-murder-case-arrested-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146240-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निजामुद्दीन हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निजामुद्दीन हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे मामले में अब तक नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में शेष बचे सादिक निवासी ग्राम पिपरा याकूब बभनी को रविवार को गिरफ्तार किया। उसे सरजू नहर के पिपरा याकूब से भड़वाजोत जाने वाले मार्ग स्थित पुलिया के पास से दबोचा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीते 4 अप्रैल को गांव निवासी सलीम ने अपने भाई निजामुद्दीन (65) की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, निजामुद्दीन खेत की सिंचाई के लिए पाइप को लेकर आरोपियों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बैट व स्टंप से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अकबर खां, सलमान खां, शमशाद खान और अनवार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सादिक भाग गया था। एसपी का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन कर मजबूत पैरवी की जाएगी, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक रामधारी दिनकर, आरक्षी अभिषेक सिंह व बृजेश कुमार शामिल रहे।
Trending Videos