सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High alert in Bhanbar range, drone surveillance, 24-hour patrolling

Balrampur News: भांभर रेंज में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, 24 घंटे गश्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
High alert in Bhanbar range, drone surveillance, 24-hour patrolling
फोटो-28 - पचपेड़वा क्षेत्र में जंगलवर्ती क्षेत्र में निगरानी करती टीम। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मानव-वन्यजीव संघर्ष की हालिया घटना के बाद भांभर रेंज में वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 10 अप्रैल को रेहरा गांव में हुई घटना के बाद विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जंगल से सटे गांवों में 24 घंटे पेट्रोलिंग, ड्रोन निगरानी और कैमरा ट्रैप के जरिए वन्यजीवों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
Trending Videos



वन विभाग की टीम ने रविवार की सुबह छह बजे से नौ बजे तक रेहरा, बेलभरिया, परसरामपुर और पिपरा सड़वा गांवों के आसपास करीब चार से छह किलोमीटर क्षेत्र में पैदल ट्रैकिंग की। डीएफओ गौरव ग्रोवर ने बताया कि लेकिन अभी तक तेंदुए या बाघ के पगमार्ग की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद सतर्कता में कोई कमी नहीं बरती जा रही है। क्षेत्र के संवेदनशील गांवों रेहरा, परसरामपुर, भुकुरवा व गिद्धहवा में ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। कई स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सके। वन कर्मियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों से जानकारी भी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाउडस्पीकर से चेतावनी, शाम को फोड़ें पटाखे
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बैनर-पोस्टर, ई-रिक्शा व लाउडस्पीकर के माध्यम से क्या करें, क्या न करें की जानकारी दी गई। शाम के समय संवेदनशील इलाकों में पटाखे फोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जंगली जानवर आबादी की ओर न आएं। डीएफओ ने बताया कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। खासतौर पर महुआ बीनने, लकड़ी लाने या पशु चराने के लिए जंगल में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
वन विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
क्षेत्रीय वनाधिकारी, भांभर – 7570048066
क्षेत्रीय वनाधिकारी, रामपुर – 8887852844
क्षेत्रीय वनाधिकारी, तुलसीपुर – 9517170830


क्षेत्रीय वनाधिकारी, बरहवा – 8400293292



क्षेत्रीय वनाधिकारी, बनकटवा – 9919248813



क्षेत्रीय वनाधिकारी, पूर्वी सोहेलवा – 8299660750



क्षेत्रीय वनाधिकारी, पश्चिमी सोहेलवा – 9899614259



उप प्रभागीय वनाधिकारी, तुलसीपुर – 8318250149
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed