{"_id":"6a7cb896b540cfe2c303a3a7","slug":"231-gram-panchayats-applied-for-the-cm-award-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153150-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीएम अवॉर्ड के लिए 231 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीएम अवॉर्ड के लिए 231 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन
Wed, 12 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार (सीएम अवॉर्ड) के लिए जिले की 793 ग्राम पंचायतों में से अब तक 231 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 229 ग्राम पंचायतों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर उसे अंतिम रूप से लॉक कर दिया है, जबकि दो पंचायतों के आवेदन अभी लॉक नहीं हुए हैं। वहीं, 562 ग्राम पंचायतों ने अब तक आवेदन नहीं किया है।
12 अगस्त तक आवेदन के मामले में बलरामपुर विकासखंड सबसे आगे है। यहां 116 ग्राम पंचायतों में से 77 ने आवेदन किया है, जबकि 39 ने अभी आवेदन नहीं किया है। गैसड़ी में 110 में से 43 पंचायतों ने आवेदन किया है और 67 पंचायतें अभी बाकी हैं। पचपेड़वा में 99 में से 28, रेहरा बाजार में 81 में से 20 और श्रीदत्तगंज में 70 में से 17 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है।
तुलसीपुर की 100 ग्राम पंचायतों में से 14 ने आवेदन किया है, जबकि 86 ने अभी आवेदन नहीं किया है। गैंड़ास बुजुर्ग में 42 में से 11 और हरैया सतघरवा में 110 में से 11 पंचायतों ने आवेदन किया है। उतरौला की 65 ग्राम पंचायतों में से केवल 10 ने आवेदन किया है, जबकि 55 पंचायतें अभी आवेदन से वंचित हैं। हरैया सतघरवा में आवेदन नहीं करने वाली पंचायतों की संख्या सबसे अधिक 99 है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि सीएम अवॉर्ड के लिए ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं। जिले में अब तक 231 पंचायतों ने आवेदन किया है, जिनमें 229 ने आवेदन को अंतिम रूप से लॉक कर दिया है।