फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike collides with mule; cooperative society assistant salesman dies

Balrampur News: खच्चर से टकराई बाइक, सहकारी समिति के सहायक विक्रेता की मौत

Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with mule; cooperative society assistant salesman dies
फोटो-31-अखिलेश पांडेय।-फाइल फोटो
तुलसीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रमवापुर गांव के पास मंगलवार रात सड़क पर खड़े खच्चर से बाइक टकराने से सहकारी समिति के सहायक विक्रेता अखिलेश पांडेय (36) की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अखिलेश तुलसीपुर के इटवा चौराहा निवासी थे और कौवापुर सहकारी समिति में सहायक विक्रेता के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वह समिति पर खाद वितरण का काम कर रहे थे। देर शाम काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे रमवापुर गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े खच्चर से टकरा गई। टक्कर के बाद वह बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। घायल अखिलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का इकलौता सहारा छिना

अखिलेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में अब 70 वर्षीय मां, पत्नी और डेढ़ साल की बेटी रह गई हैं। मंगलवार को रोज की तरह अखिलेश काम पर निकले थे। घरवालों को उम्मीद थी कि काम पूरा कर वह शाम को लौट आएंगे, लेकिन रात में हादसे की खबर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।


सहकारी समिति तुलसीपुर के सचिव श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि अखिलेश मेहनत और जिम्मेदारी से काम करते थे। परिवार की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं पर थी। उनकी मौत से बुजुर्ग मां ने अपना बेटा खो दिया, जबकि पत्नी के सामने परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। डेढ़ साल की बेटी के सिर से भी पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed