फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth died after being tied with a rope and beaten; truth revealed after video went viral

Balrampur News: रस्सी से बांधकर पीटने से हुई थी युवक की मौत, वीडियो वायरल होने पर खुला राज

Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth died after being tied with a rope and beaten; truth revealed after video went viral
फोटो-32-बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली में ​शिकायत करने पहुंचा पीड़ित परिवार ।-संवाद
गैसड़ी। क्षेत्र के बिशनपुर कला निवासी रामसनेही (35) की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से नया खुलासा हुआ है। वीडियो में रामसनेही को रस्सी से बांधकर कुछ लोग लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मृतक के भाई फूल कुमार ने ठाकुरपुर निवासी अकबर अली और उसके पुत्र गुड्डन पर रामसनेही की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामसनेही सोमवार को किसी निजी काम से गैसड़ी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मंगलवार सुबह वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर ठाकुरपुर चौराहे के पास एक पान की दुकान के निकट अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और रामसनेही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत के बाद मंगलवार को मृतक के भाई फूल कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनका भाई अचेत अवस्था में मिला था। उस समय मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इसी बीच मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा जा रहा था। परिजनों ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान रामसनेही के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल कुमार का आरोप है कि पिटाई के कारण रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर अकबर अली और उसके पुत्र गुड्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वायरल वीडियो की भी जांच करेगी पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है। वीडियो कब का है, इसमें शामिल लोग कौन हैं और घटना किस स्थान की है, इसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल करेगी।


प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अकबर अली और उसके पुत्र गुड्डन को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-32-बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित परिवार ।-संवाद

फोटो-32-बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित परिवार ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed