सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3.15 crore will change the face of the slums of Tulsipur

Balrampur News: 3.15 करोड़ से बदलेगी तुलसीपुर की मलिन बस्तियों की सूरत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
3.15 crore will change the face of the slums of Tulsipur
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित नगर पंचायत कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली निर्माण के कई कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के जरिये मोहल्लों की सड़कों को पक्का करने के साथ जल निकासी की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इन विकास कार्यों पर करीब 3.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

नगर पंचायत की मलिन बस्ती में जवाहर लाल यादव के घर से बलवान के मकान तक इंटरलॉकिंग व एक तरफ के नाली निर्माण पर 9.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उत्तमान के घर से असगर के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण पर 3.44 लाख रुपये, हाशिम के घर से अली जामिन के घर होते हुए हनीफ के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली के निर्माण पर 5.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कौशल किशोर सोनी के मकान से मुन्नू तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण 10.02 लाख रुपये से कराया जाएगा। चंदन मौर्या के मकान से कौशिक के मकान होते हुए पेशकार यादव के मकान तक सीसी/इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण 15.31 लाख रुपये कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवनियापुर में नीलू के मकान से इंदू के मकान तक सीसी/इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण पर 6.28 लाख रुपये, अविनाश के मकान से हरीश के मकान तक सड़क व नाली का निर्माण 6.27 लाख रुपये से कराया जाएगा। वार्ड नंबर 14 भवनियापुर में हीरालाल के घर से बिट्टू रंजन के घर होते हुए आदि शक्ति मां पाटेश्वरी स्कूल के हेलीपैड के पास तक सड़क निर्माण 56.68 लाख रुपये तथा वार्ड नंबर 12 पड़ाव में बरकतउल्ला के मकान से डॉ. रफीक के प्लाॅट तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का 46.08 लाख रुपये कराया जाएगा।
वार्ड नंबर 14 भवनियापुर में पूर्व प्रधान रामादेवी के घर से लेखपाल सरिता देवी के घर के आगे तक सीसी रोड का निर्माण 53.43 लाख रुपये से, रफीक के मकान से इमाम साहब के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 7.45 लाख रुपये से कराया जाएगा। मुल्ला कबाड़ वाले के मकान से भोधू मास्टर के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क, अशोक शुक्ला के मकान से रामकुमार गुप्ता के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क तथा पेट्रोल पंप के पीछे से लालू रैनी के मकान से शमसुद्दीन के मकान के पीछे तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण 10.34 लाख रुपये से कराया जाएगा। शिव मंदिर के पास से बड़कन के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण पर 9.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पंकज किराना के पास से अकबाल एडवोकेट के मकान होते हुए लतीफ कोटेदार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण 10.84 लाख रुपये से कराया जाएगा। शिव मंदिर के पास कैलाश सोनी के मकान से बुद्ध के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण पर 25.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बनारसी के घर से प्रेम जायसवाल के घर के पीछे तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण पर 12.81 लाख रुपये, कृपाराम सोनी के मकान से श्यामदीप मिश्रा के मकान होते हुए जावेद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण पर 7.23 लाख रुपये तथा चर्तुभुजी मंदिर के बगल से गोली मिस्त्री के घर होते हुए चौधरी यादव के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण 8.68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मलिन बस्तियों में व्यवस्थाएं होंगे बेहतर
मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इन कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-ज्योति राय, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed