सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3167 candidates appeared for the Sub-Inspector recruitment exam

Balrampur News: 3167 अभ्यर्थियों ने दी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
3167 candidates appeared for the Sub-Inspector recruitment exam
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1153 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Trending Videos

परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाती रही। परीक्षा के दौरान एएसपी विशाल पांडेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम ज्योति राय ने सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम और अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से बनाई दूरी
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 1153 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली में कुल 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1596 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 564 अनुपस्थित रहे। एमएलके पीजी कॉलेज में 720 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 542 उपस्थित रहे और 178 अनुपस्थित रहे। भगवती आदर्श विद्यालय में 240 में से 172 ने परीक्षा दी और 68 अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 182 उपस्थित और 58 अनुपस्थित रहे। एमडीके इंटर कॉलेज में 240 में से 170 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 70 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 167 उपस्थित और 73 अनुपस्थित रहे। एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय में 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 363 ने परीक्षा दी, जबकि 117 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1571 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 589 अनुपस्थित रहे। एमएलके पीजी कॉलेज में 720 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 528 उपस्थित और 192 अनुपस्थित रहे। भगवती आदर्श विद्यालय में 240 में से 180 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 60 अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में 240 में से 176 उपस्थित और 64 अनुपस्थित रहे। एमडीके इंटर कॉलेज में 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 175 उपस्थित और 65 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 में से 174 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 66 अनुपस्थित रहे। एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय में 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 338 ने परीक्षा दी, जबकि 142 अनुपस्थित रहे।

गणित और रीजनिंग के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी
फोटो-21,22,23,24-

देवरिया से आए राहुल ने बताया कि सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन गणित के कुछ सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। बस्ती से आए अमित कुमार वर्मा ने बताया कि रीजनिंग के कई प्रश्न लंबे थे, जिन्हें हल करने में समय लगा। सीतापुर से आई पूजा ने बताया कि हिंदी और सामान्य अध्ययन ठीक रहे, लेकिन गणित के कुछ सवालों में ज्यादा गणना करनी पड़ी। अयोध्या से आई मीरा ने कहा कि करेंट अफेयर्स के कई प्रश्न हाल की घटनाओं से जुड़े थे, जिससे नियमित तैयारी करने वालों को लाभ मिला होगा।

कई अभ्यर्थियों ने स्टेशन और बस अड्डे पर गुजारी रात
परीक्षा देने दूर-दराज जिलों से आए कई अभ्यर्थियों को रात में ठहरने की परेशानी का सामना करना पड़ा। अयोध्या से आए विवेक कुमार ने बताया कि देर रात शहर पहुंचने के कारण उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। बस्ती के राजू कश्यप ने कहा कि होटल और धर्मशालाओं में जगह न मिलने के कारण कई स्टेशन और बस अड्डे पर रात गुजारी। महेंद्र ने बताया कि सुबह समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए वे रात में ही शहर आ गए थे, लेकिन ठहरने की व्यवस्था नहीं मिल सकी। देवरिया के विनोद कुमार ने कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे उन्हें ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed