सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   77 thousand rupees were withdrawn from the account by taking OTP

Balrampur News: ओटीपी लेकर खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
77 thousand rupees were withdrawn from the account by taking OTP
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान सेवा का एजेंट बनकर एक दुकानदार से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर ओटीपी हासिल कर कई किस्तों में उसके खाते से 77 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

मेवालाल तालाब निवासी निजाम ने बताया कि वह वाहन धुलाई और पंचर की दुकान चलाते हैं। करीब पांच माह पहले ग्राम चिल्ही खुर्द रोवारी निवासी राजकुमार उनकी दुकान पर आया और खुद को फोन-पे व जी-पे कंपनी का एजेंट बताया। आरोपी ने दुकानदारों के यहां ऑनलाइन लेनदेन के लिए स्कैनर और स्पीकर लगाने की बात कही। आरोपी ने उनकी दुकान पर स्कैनर और स्पीकर लगवा दिया। इसके बाद 25 जनवरी को वह फिर दुकान पर पहुंचा और कहा कि कंपनी ने नया सिस्टम शुरू किया है, जिसमें स्पीकर से रसीद भी निकलेगी। इसी बहाने उसने मोबाइल लेकर ओटीपी मांगा। इसके बाद आरोपी अलग-अलग तारीखों में दुकान पर आता रहा और ओटीपी लेने के बहाने खाते से रकम ट्रांसफर करता रहा। दो फरवरी से 30 मार्च के बीच कई बार में कुल 77 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि 11 अप्रैल को पिता के इलाज के लिए बैंक से पैसा निकालने पहुंचे तो खाते से रकम गायब होने की जानकारी हुई। शक होने पर उन्होंने आरोपी को 18 अप्रैल को दुकान पर बुलाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले आनाकानी की, बाद में पैसे निकालने की बात स्वीकार कर ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए साथी के साथ भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed