{"_id":"6a0713c6666b87384e0193f2","slug":"video-blramapara-ma-samarata-sata-ka-nprpa-ma-savacachha-oura-sathara-haga-shahara-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ और सुंदर होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ और सुंदर होगा शहर
यूपी के बलरामपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभासद, व्यापारी नेता और नागरिकों ने शहर के विकास, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, अतिक्रमण और पेयजल जैसी समस्याओं पर चर्चा करते हुए सुझाव दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ईओ नगर पालिका लालचंद मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, शुभेंद्र गौरव मिश्र एवं शिवम मिश्र सहित तमाम व्यापारी व सभासद मौजूद रहे।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश पाहवा ने भगवतीगंज स्थित सुआंव नाले पर लगने वाले जाम की समस्या उठाई। उन्होंने यातायात को सुगम बनाने के लिए एक और पुल के निर्माण की मांग की। साथ ही नील बाग पैलेस से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता बताई। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार प्रीततपाल सिंह ने सीवर लाइन के कार्य के दौरान सड़कों की खुदाई से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।
व्यापारी नेता विजय अग्रवाल ने गौशाला मोड़ से बलरामपुर रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत किए जाने की मांग रखी। व्यापार मंडल भगवतीगंज के अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने भगवतीगंज चौराहे के सुंदरीकरण के साथ गोंडा रोड के दोनों किनारों की पटरियों को समतल कर इंटरलॉकिंग कराए जाने की मांग की।
सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के चारों ओर बन रही सीसी रोड की पटरियों पर इंटरलॉकिंग कराने का सुझाव दिया। उन्होंने सभासद विनोद गिरि के साथ झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों को मानक के अनुरूप मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।