{"_id":"6a070a52e48b5d5abc065d96","slug":"balrampur-city-set-to-become-clean-and-beautiful-as-smart-city-urban-development-issues-discussed-in-dialogue-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ और सुंदर होगा शहर, संवाद में नगर विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ और सुंदर होगा शहर, संवाद में नगर विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 15 May 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार
अमर उजाला फाउंडेशन ने नगर पालिका सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगर विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। शहर स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला संवाद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभासद, व्यापारी नेता और नागरिकों ने शहर के विकास, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, अतिक्रमण और पेयजल जैसी समस्याओं पर चर्चा करते हुए सुझाव दिया।
Trending Videos
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ईओ नगर पालिका लालचंद मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, शुभेंद्र गौरव मिश्र एवं शिवम मिश्र सहित तमाम व्यापारी व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के विकास को लेकर व्यापारियों ने दिया सुझाव
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश पाहवा ने भगवतीगंज स्थित सुआंव नाले पर लगने वाले जाम की समस्या उठाई। उन्होंने यातायात को सुगम बनाने के लिए एक और पुल के निर्माण की मांग की। साथ ही नील बाग पैलेस से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता बताई। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार प्रीततपाल सिंह ने सीवर लाइन के कार्य के दौरान सड़कों की खुदाई से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।व्यापारी नेता विजय अग्रवाल ने गौशाला मोड़ से बलरामपुर रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत किए जाने की मांग रखी। व्यापार मंडल भगवतीगंज के अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने भगवतीगंज चौराहे के सुंदरीकरण के साथ गोंडा रोड के दोनों किनारों की पटरियों को समतल कर इंटरलॉकिंग कराए जाने की मांग की।
सभासदों ने उठाया नागरिक सुविधाओं का मुद्दा
सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के चारों ओर बन रही सीसी रोड की पटरियों पर इंटरलॉकिंग कराने का सुझाव दिया। उन्होंने सभासद विनोद गिरि के साथ झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों को मानक के अनुरूप मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।सभासद संदीप मिश्रा ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभासद नंदलाल तिवारी ने सिटी पैलेस से भंडारखाना तक सड़क से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की। वहीं सभासद सुशील कुमार ने चौक रोड पर सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूरा कराकर छतिग्रस्त सड़क निर्माण की मांग की।