सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A water tank was built at a cost of two crore, but the water did not reach the village

Balrampur News: दो करोड़ से पानी टंकी बनी, पर गांव तक नहीं पहुंचा पानी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A water tank was built at a cost of two crore, but the water did not reach the village
विज्ञापन
पेहर बाजार। मसीहाबाद ग्रंट गांव में करीब दो करोड़ रुपये से पानी की टंकी का निर्माण तो पूरा हो गया है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत भी ठीक ढंग से नहीं कराई गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गर्मी का मौसम नजदीक आने के साथ ही गांव में पेयजल संकट की चिंता भी बढ़ने लगी है।
Trending Videos


केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही घर-घर पानी पहुंचने लगेगा, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी योजना धरातल पर पूरी तरह नहीं उतर सकी। गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन कई जगहों पर सड़कें खोदने के बाद उनकी मरम्मत नहीं की गई। इससे रास्तों पर गड्ढे हो गए हैं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। कुछ हैंडपंपों से ही लोगों को पानी मिल पा रहा है, जिससे सुबह और शाम पानी भरने के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं।
ग्रामीणों का छलका दर्द
फोटो-2,3,4,5-
ग्रामीण शब्बीर अंसारी का कहना है कि गांव में पानी की टंकी बने काफी समय हो गया, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे ग्रामीणों को निराशा हो रही है। कासिम अंसारी ने बताया कि पाइपलाइन डालने के दौरान कई सड़कों को खोद दिया गया था, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। हसन रजा का कहना है कि गांव के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। महफूज रजा ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ तभी मिलेगा जब टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू हो।
जल्द होंगी बचे कार्य
मसीहाबाद ग्रंट में पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है। पाइपलाइन से संबंधित कुछ तकनीकी कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed