{"_id":"69ac6040dcbd6f612a00160a","slug":"fees-will-be-paid-online-cash-payment-for-243-services-ended-balrampur-news-c-99-1-slko1019-143989-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ऑनलाइन जमा होगा शुल्क, 243 सेवाओं के लिए नकद भुगतान खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ऑनलाइन जमा होगा शुल्क, 243 सेवाओं के लिए नकद भुगतान खत्म
विज्ञापन
बलरामपुर में पंचायत सचिवों को दिया गया क्यूआर कोड ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायत सचिवालयों में मिलने वाली सरकारी सेवाओं के लिए अब ग्रामीणों को नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में पंचायत सेवाओं का शुल्क जमा करने के लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत जिले के 143 ग्राम पंचायत सचिवों को ओएसआर (ऑनलाइन सर्विस रजिस्टर) का क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर विभिन्न सेवाओं का शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने से पंचायतों में होने वाले भुगतान में पारदर्शिता आएगी। डिजिटल भुगतान होने से सभी लेनदेन का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम हो जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को भी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राम पंचायत सचिवालयों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसके तहत आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाओं का शुल्क क्यूआर कोड स्कैन कर जमा किया जा सकेगा। इससे पंचायत सहायक निर्धारित शुल्क ही ले सकेंगे और भुगतान का पूरा विवरण ऑनलाइन देखा जा सकेगा। महदेइया गांव के राम शंकर ने बताया कि इससे अधिक शुल्क अब कोई नहीं ले सकेगा। (संवाद)
क्यूआर कोड से भुगतान होने के बाद संबंधित सेवा का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज रहेगा। लाभार्थी यह भी देख सकेंगे कि उनसे कितना शुल्क लिया गया है। इससे निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतों पर रोक लगेगी।
243 सेवाएं ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड समेत कुल 243 सेवाएं ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ग्रामीणों को इन सेवाओं का लाभ ग्राम पंचायत सचिवालयों के माध्यम से दिया जा रहा है।
बढ़ेगी पारदर्शिता
ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड आधारित भुगतान व्यवस्था लागू की गई है। इससे लाभार्थी आसानी से डिजिटल माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगे और सभी लेनदेन का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
-श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
Trending Videos