{"_id":"69ac60aa3e19e27a75093320","slug":"solar-water-pumps-and-water-supply-will-improve-the-drinking-water-system-in-detail-balrampur-news-c-99-slko1029-143981-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सोलर नलकूप और जलापूर्ति विस्तार से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सोलर नलकूप और जलापूर्ति विस्तार से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। नगर पंचायत गैसड़ी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। अब सोलर से चलने वाला नलकूप स्थापित करने की स्वीकृति हुई है। इससे जलापूर्ति लाइन के विस्तार की योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है। इसके लिए नगर पंचायत के पांच वार्डों में निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिस पर कुल 87.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है। हैंडपंपों पर बढ़ती निर्भरता और भूजल स्तर नीचे जाने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में सोलर आधारित नलकूप स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल की जा रही है। योजना के तहत नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 05, 14, 07, 08 और वार्ड नंबर 12 में 17.48-17.48 लाख रुपये की लागत से सोलर आधारित नलकूप की स्थापना तथा जलापूर्ति विस्तार से जुड़े निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
योजना पूरी होने के बाद संबंधित वार्डों के लोगों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्रवासी रामलाल का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है और हैंडपंपों पर लंबी लाइन लग जाती है। सोलर नलकूप लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। शबाना बेगम ने कहा कि पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। यदि जलापूर्ति लाइन का विस्तार हो जाता है तो घरों तक पानी पहुंचना आसान हो जाएगा। नगर पंचायत की यह योजना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। समय से कार्य पूरा हो गया तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट काफी हद तक कम हो सकता है। इस संबंध में ईओ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि योजना को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos