{"_id":"6a3eb4f2303a25068e06e46d","slug":"aadhaar-camps-to-be-set-up-in-every-village-errors-to-be-rectified-balrampur-news-c-99-1-slko1018-150667-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गांव-गांव लगेंगे आधार शिविर, त्रुटियां होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गांव-गांव लगेंगे आधार शिविर, त्रुटियां होंगी दुरुस्त
Fri, 26 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए अब कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले की सभी 793 ग्राम पंचायतों में विशेष आधार संशोधन एवं अपडेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य त्रुटियों का संशोधन तथा नए मोबाइल नंबर की फीडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे तमाम लाभार्थी हैं, जिनके आधार कार्ड में त्रुटियां होने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में मोबाइल नंबर अपडेट न होने से ओटीपी आधारित सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अगस्त माह तक निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आधार संशोधन, अपडेट जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। शिविर में लाभार्थियों के आधार से जुड़ी सभी आवश्यक प्रविष्टियों का सत्यापन और संशोधन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) तथा ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाएं। साथ ही प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।