फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ABVP activists burned an effigy of the Jharkhand government in protest against the paper leak.

Balrampur News: पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists burned an effigy of the Jharkhand government in protest against the paper leak.
पुतला फूंकते कार्यकर्ता
बलरामपुर। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। एमएलके महाविद्यालय गेट के सामने कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रतिभागी छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मांग किया कि पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। लीक हुए सभी पेपरों की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। साथ ही प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों के इलाज का खर्च सरकार उठाए। इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक रोहन, तहसील संयोजक विशाल पटेल, विवेक, आदेश गौड़, शोएब, आशीष, अंश और अंबुज भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed