{"_id":"6a7e004b85c4a0ad280d1751","slug":"thieves-broke-into-a-locked-house-by-uprooting-the-roof-grill-and-stole-jewellery-and-cash-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153206-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बंद मकान की छत की जाली उखाड़कर घुसे चोर, जेवर और नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बंद मकान की छत की जाली उखाड़कर घुसे चोर, जेवर और नकदी पार
Thu, 13 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला। बंद मकान की छत की जाली उखाड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद दरवाजे का पल्ला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत दुकान के गल्ले से रुपये चोरी कर लिए। परिवार को घटना की जानकारी आठ दिन बाद पड़ोसी के माध्यम से हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उतरौला क्षेत्र के गुरुदयालडीह हाटन रोड निवासी संगीता मोदनवाल ने बताया कि उनके पति आशीष कुमार इलाज के लिए तीन अगस्त को परिवार के साथ बस्ती गए थे। 11 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद वह बच्चों और भांजे के साथ दोपहर करीब 12 बजे उतरौला स्थित घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर छत की जाली उखड़ी और दरवाजे का पल्ला टूटा मिला। सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की।
बताया कि चोर चांदी का सिक्का, पायल, पौजेब, चांदी की अंगूठियां, सोने की तीन अंगूठियां, झुमकी, मंगलसूत्र, नथुनी, हार, चार कड़े और सोने की कील समेत अन्य सामान ले गए। गुल्लक तोड़कर करीब आठ से दस हजार रुपये और दुकान के गल्ले से करीब दस हजार रुपये भी चोरी किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।