{"_id":"69ef9b9dea2d79bfca0abeed","slug":"agricultural-traders-closed-their-shops-and-protested-against-harassment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-147157-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दुकान बंद कर कृषि व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दुकान बंद कर कृषि व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति में बंद पड़ी दुकानें ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं पर हो रही कार्रवाई और उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों ने सोमवार को स्थानीय मंडी समिति में विरोध जताया। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने दुकान बंद कर सांकेतिक हड़ताल किया। व्यापारियों ने सरकार से उत्पीड़न पर रोक लगाने और व्यापारी हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की।
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि किसानों तक खाद, बीज और कृषि उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में व्यापारियों की अहम भूमिका रहती है, लेकिन प्रशासनिक सख्ती और जटिल नियमों से व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने मांग उठाई कि गुणवत्ता जांच की मानक प्रक्रिया लागू की जाए और बिना ठोस कारण किसी व्यापारी पर कार्रवाई न हो।
व्यापारियों ने बीज कानून को सरल बनाने, पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि प्रक्रिया सहज करने तथा दुकानों तक समय से आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की, साथ ही प्रस्तावित सीड बिल 2025 के सरलीकरण पर भी जोर दिया गया। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। व्यापारियों ने चेतावनी दिया है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर हरिओम माहेश्वरी, अनुराग मोदी, अशोक माहेश्वरी, चंद्रभूषण शुक्ल, पवन कुमार बंसल, सहजानंद मिश्र, अमन बंसल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, वारिस अली, शहजाद, मुबाशिर, चंद्रभवन तिवारी, राजेंद्र माहेश्वरी, फिदा वारसी, रवि मिश्रा, युधिष्ठिर मौर्य और संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X