सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP: Youth Beaten to Death in Dispute Over Dancing; Event Held at Former Village Head's House—Celebrations Turn

UP: डांस करने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पूर्व प्रधान के घर था आयोजन; खुशियां मातम में बदलीं

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 28 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

तुलसीपुर के चमरवोझिया गांव में प्रीतिभोज समारोह के दौरान डांस को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने 15 आरोपियों पर मामला दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

UP: Youth Beaten to Death in Dispute Over Dancing; Event Held at Former Village Head's House—Celebrations Turn
डांस के विवाद में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बलरामपुर के चमरवोझिया गांव में सोमवार रात एक प्रीतिभोज समारोह में डांस के दौरान विवाद हो गया। स्टेज मंच पर डांस करने के विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है, मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश की तहरीर पर 15 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos


गांव के पूर्व प्रधान ननके की बेटी की शादी के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए थे। मेहमानों के मनोरंजन के लिए डांस पार्टी भी बुलाई गई थी, जहां देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी कमलेश कुमार (25) स्टेज पर चढ़कर डांसर के साथ डांस करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और उसे स्टेज से नीचे उतरने को कहा। पहले तो लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और कमलेश को घर भेज दिया। लेकिन इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी बनी रही। 

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब दूसरे पक्ष के लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कमलेश पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। 

पिटाई से कमलेश कुमार पर गंभीर हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिवार के लोग और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में मृतक के तीनों भाई रोहित, सुरेश, मोहित भी चोटिल हैं। इसके साथ ही दूसरे पक्ष के प्रमेश कुमार, मधु, विनय को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

 

युवक की मौत की सूचना से परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मासूम बेटी शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर में जहां कुछ घंटे पहले तक शहनाइयां बज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 15 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव के धर्मेंद्र, ननके, हरीराम, रंजीत, सुरेंद्र आरोपी हैं। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि दो पक्ष के लोग आपस में किसी तरह के रिश्ते में नहीं हैं, गांव के ही लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed