{"_id":"69ef9cdd5a1b6ccbca00bafb","slug":"work-continues-at-one-railway-crossing-while-another-faces-a-long-traffic-jam-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147185-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक रेलवे क्रॉसिंग पर चला काम, दूसरे पर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक रेलवे क्रॉसिंग पर चला काम, दूसरे पर लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के संतोषीमाता मंदिर क्रासिंग के पास लगे जाम में फंसे लोग ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में सोमवार सुबह घंटों यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य को लेकर शहरवासियों को सुबह आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली वाहन व बाइक सवार बच्चे घंटों जाम से जूझते रहे। बहराइच- तुलसीपुर मार्ग के बीच में क्रॉसिंग होने के कारण डेढ़ घंटे में करीब तीन हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के बहराइच मार्ग स्थित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य को लेकर बैरियर बंद कर दिया गया। ऐसे में संतोषी माता मंदिर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का लोड बढ़ गया। वाहनों का लोड बढ़ते ही यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। आलम यह हो गया कि बड़े वाहनों का लंबा जाम लग गया। सुबह 7:30 बजे स्कूली वाहन व बाइक पर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी फंस रहे। शिक्षक व अन्य जरूरी काम पर जाने वाले लोग भी परेशान दिखे। शिक्षक राधिका व सुमन ने बताया कि भगवतीगंज स्थित स्कूल में जाना है। 7.40 पर स्कूल पहुंचना है। लंबा जाम के कारण निकलना मुश्किल है। अभिभावक सकील व अमित ने बताया कि बच्चों को स्कूल पहुंचाना है, जाम के कारण देर हो रहा है। जाम को हटाने व यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात प्रभारी उमेश सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। हालांकि नौ बजे के बाद जाम हट गया और आवागमन बहाल हो सका।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर टूट गया बैरियर
जाम के कारण वाहनों को निकलने में काफी असुविधा हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के फंसकर संतोषी माता मंदिर स्थित रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटकर गिर गया। ऐसे में यातायात व्यवस्था और प्रभावित हो गई। करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा। कुछ देर बाद रेलवे कर्मियों ने बैरियर की मरम्मत कर ठीक किया।
कुछ ने फुलवरिया चौराहा तो कुछ ने गलियों का मार्ग चुना
रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बंद होने से आगे जाने के लिए काफी परेशान रहे। झारखंडी क्रॉसिंग पर फंसे शादाब खान ने बताया कि उन्होंने क्रॉसिंग के बगल से गली का रास्ते से निकलकर कोतवाली नगर के सामने आ आए। इसके बाद फुलवरिया चौराहे से कलेक्ट्रेट जा सके। इसी तरह संतोष माता मंदिर पर फंसे राकेश ने बताया कि उन्होंने भी फुलवरिया मार्ग का ही रास्ता चुना, जिससे एक किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ी। इसी तरह क्रॉसिंग के दूसरी तरफ बस अड्डे के तरफ से भी लोग दूसरी क्रॉसिंग की तरफ गए। ललिता सिंह ने बताया कि वहां भी जाम रहा, फिर उन्हें भी लौटना पड़ा। सुबह का समय था तो बच्चों को स्कूल भेजना था। इस समय विद्यालय भी सुबह सात बजे का है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X