{"_id":"6988ce00ab592c8c640ef332","slug":"alternative-route-to-sanjay-setu-to-be-ready-in-a-month-balrampur-news-c-100-1-slko1026-151841-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संजय सेतु पर एक माह में तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संजय सेतु पर एक माह में तैयार होगा वैकल्पिक मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मरम्मत के लिए संजय सेतु पर वाहनों का आवागमन बंद करने के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रस्ताव के बाद अब लोक निर्माण विभाग वैकल्पिक व्यवस्था में जुट गया है। पुल बंद होने से पहले सरयू नदी पर पीपे का पुल बनाया जाएगा, जिसे प्रयागराज से लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है।
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सरयू नदी पर बना संजय सेतु देवीपाटन मंडल के साथ ही नेपाल से आने-जाने वालों के लिए भी राजधानी से जुड़ने की मुख्य कड़ी है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग आवागमन करते हैं। हाल ही में एनएचएआई ने मरम्मत के लिए 10 फरवरी से सेतु बंद करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे प्रशासन ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा है।
अब बहराइच स्थित लोक निर्माण विभाग पीपे के पुल के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। अधिकारी इसके लिए एस्टीमेट बना रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर ने बताया कि अभी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि पीपे का पुल बनाया जाएगा। मरम्मत के दौरान आवागमन बाधित नहीं होने दिया जाएगा। हम इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा मामला
प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि संजय सेतु से जुड़ा मुद्दा बेहद संवेदनशील है। यह गोंडा के साथ ही बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और नेपाल के लोगों के आवागमन से सीधे जुड़ा है। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा और शीघ्र समाधान निकाला जाएगा।
एनएचएआई ने शुरू की मरम्मत की तैयारी
जरवलरोड (बहराइच)। पीपे के पुल के निर्माण की तैयारी के बीच एनएचएआई ने भी संजय सेतु की मरम्मत की पहल तेज कर दी है। रविवार को कुछ उपकरण व सामान कार्यस्थल पर पहुंचा। निर्देश मिलते ही मरम्मत शुरू हो जाएगी।
सरयू तक चलेंगी 20 बसें, 50 अयोध्या होकर लखनऊ जाएंगी
गोंडा। संजय सेतु के संभावित मरम्मत कार्य की आहट के बीच रोडवेज ने भी कमर कस ली है। मरम्मत के दौरान परिवहन सेवा ठप न हो, इसके लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया गया है। संजय सेतु के पास ही दो लेन का अस्थायी पीपे का पुल बनाने की तैयारी है। यह अस्थायी पुल छोटे वाहनों के लिए उपयोगी रहेगा, लेकिन रोडवेज की बसें इस पर नहीं चल सकेंगी। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने वैकल्पिक मार्ग तय किया है।
रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र पांडेय ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू होते ही 20 छोटी बसों को केवल घाघरा घाट तक चलाने की योजना है। इससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलती रहेगी। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए 50 बसों को अयोध्या होते हुए लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
70 किलोमीटर की बढ़ेगी दूरी, बढ़ाया जाएगा किराया
अयोध्या होते हुए नए रूट के कारण बसों की दूरी लगभग 70 किलोमीटर बढ़ जाएगी। इससे यात्रा में अतिरिक्त समय लगेगा। बढ़ी हुई दूरी के मद्देनजर किराए में बढ़ोतरी पर भी विचार किया जा रहा है, कितना किराया बढ़ाया जाएगा इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
यात्रियों के सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
-संजय सेतु बंद होने से रोडवेज की सीधी यात्रा प्रभावित होगी। इसके लिए वैकल्पिक प्लान तैयार किया गया है। यदि पुल बंद किया जाता है, तो अयोध्या होते हुए बसों को रवाना किया जाएगा। किराए में कुछ बढ़ोतरी की जाएगी।
कपिलदेव, एआरएम रोडवेज
Trending Videos