सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda won the championship by defeating Basti

Gonda News: बस्ती को हराकर गोंडा ने चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gonda won the championship by defeating Basti
पुलिस लाइन में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर जोन की 31वीं अंतर जनपदीय कुश्ती-कलस्टर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता में पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Trending Videos



यह प्रतियोगिता 05 से 07 फरवरी तक जनपद बस्ती में आयोजित की गई थी। इसमें गोरखपुर जोन के सभी जनपदों के पुलिस खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए मेजबान जनपद बस्ती को 30 अंकों के अंतर से पराजित किया। फ्री स्टाइल कुश्ती के 97 किलोग्राम भारवर्ग में उप निरीक्षक जगदीश यादव, 90 किलोग्राम भार वर्ग में हेड कांस्टेबल शैलेश मौर्या, 65 किलोग्राम भारवर्ग में हेड कांस्टेबल अफजल अली, 75 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्टेबल राजकुमार राणा, 70 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्टेबल शिवानंद यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ओमकार विश्वकर्मा, दिनेश कुमार व आयुष कुमार यादव ने रजत पदक हासिल किए। ग्रीको-रोमन कुश्ती में जान मोहम्मद ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग में आरक्षी धर्मेंद्र कुमार और महिला आरक्षी अनीता चौरसिया ने स्वर्ण पदक जीतकर लोहा मनवाया। बॉक्सिंग में हेड कांस्टेबल भूपेंद्र गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एसपी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक-मानसिक क्षमता को सुदृढ़ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed