सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The elder brother was murdered while trying to save his younger brother

Gonda News: छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The elder brother was murdered while trying to save his younger brother
विज्ञापन
कटरा बाजार। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के बाबूपुर गांव में रविवार शाम गन्ने के खेत की रखवाली को लेकर हुई मारपीट में छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

बाबूपुर गांव निवासी सियाराम चौबे ने बताया कि उनके खेत से कई दिन से गन्ने की चोरी हो रही थी। रविवार शाम छह बजे उनका छोटा भाई दद्दन खेत की रखवाली के लिए गया था। इसी दौरान उसने कुछ लोगों को गन्ना चोरी करते हुए पकड़ लिया। विरोध पर कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों से दद्दन को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़े भाई बच्चाराम चौबे (55) बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चाराम को परिजन आनन-फानन सीएचसी कटरा बाजार ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. अरुण सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बच्चाराम की आठ बेटियां हैं, जिनमें से पांच की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां माधुरी, नंदिनी और निराली अविवाहित हैं। घटना से पत्नी रमपता, बेटियों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया बाहरी चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed