सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The mercury dropped by three degrees, leaving people shivering

Gonda News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, गलन से कांप उठे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by three degrees, leaving people shivering
गोंडा में रविवार की सुबह नौ बजे घने कोहरे के बीच काम पर जाते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण लोग एक बार फिर कांप उठे। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही। इसके साथ ही गलन हावी हो गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान जहां 12 डिग्री था, वहीं रविवार को यह नौ डिग्री पर पहुंच गया।
Trending Videos

पारा लुढ़कने से गलन में इजाफा हो गया। दिन में भले ही धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली। इसके बाद भी लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर निकले। रविवार को छुट्टी के चलते विद्यालय बंद रहे। सबसे ज्यादा परेशानी श्रमिकों को हुई। नगर में सार्वजनिक स्थानों पर पहले अलाव जलाए जा रहे थे, लेकिन अब अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि एक-दो दिन में मौसम ठीक हो जाएगा। लोगों को ठंड से राहत मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed