सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Amrit Bharat Express train started operating

Balrampur News: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुरू हुआ संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express train started operating
विज्ञापन
बलरामपुर। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक शुरू अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन बलरामपुर से होकर गुजरेगी, जिससे जिले सहित श्रावस्ती क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने ट्रेन संचालन शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Trending Videos


सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान होगी। बलरामपुर होकर ट्रेन चलने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, मजदूरों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बेहतर रेल सुविधा की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से चलेगी, जबकि 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से संचालित होगी। ट्रेन अमृतसर, लुधियाना, सहारनपुर, बरेली, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, अररिया और सिलीगुड़ी समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed