सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An official and three colleges are being investigated for cheating in university exams

Balrampur News: विवि परीक्षा में नकल कराने में एक अधिकारी व तीन कॉलेजों की जांच

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
An official and three colleges are being investigated for cheating in university exams
विज्ञापन
बलरामपुर।
Trending Videos

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025–26 की परीक्षाएं 20 जनवरी से आठ फरवरी तक हुईं। विश्वविद्यालय से संबद्ध देवीपाटन मंडल के बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और गोंडा जनपद के 182 महाविद्यालयों के लगभग 67 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य के अनुसार करीब 2300 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल के मामले विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के साथ ही तीन डिग्री कॉलेजों की जांच शुरू कराई गई है।
परीक्षा के लिए कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने पांच नोडल केंद्रों सहित 106 परीक्षा केंद्र बनाए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। कुलसचिव परमानंद सिंह की देखरेख में निगरानी दल व उड़ाका दल गठित कर लगातार निरीक्षण कराया गया। 31 जनवरी से मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। समयबद्ध परिणाम घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा में निरीक्षण के दौरान बहराइच के एक महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष के बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा में नकल व छात्रों से वसूली की शिकायत पर केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य को नोटिस दिया गया।
रानीपुर पहाड़ी जगनारायण शुक्ल महाविद्यालय पर हो सकती है कार्रवाई
गोंडा के रानीपुर पहाड़ी जगनारायण शुक्ल महाविद्यालय में प्रश्नपत्र समय से पूर्व खोलने और कुछ छात्रों को अलग कक्ष में बैठाकर नकल कराने के आरोप सही पाए गए। इस कारण परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया। कुलसचिव की अध्यक्षता में समिति गठित कर जांच कराई जा रही है। कुलपति ने बताया कि मामलों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। गोपनीयता भंग के आरोप में विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के विरुद्ध भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed