सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   750 cadets appeared for NCC A-certificate examination

Balrampur News: एनसीसी ए-सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल हुए 750 कैडेट

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
750 cadets appeared for NCC A-certificate examination
 एमएलके पीजी कॉलेज में ए सार्टिफिकेट की परीक्षा देते एनसीसी कैडेट ।-स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से देवीपाटन मंडल के विद्यालयों में ए-सर्टिफिकेट परीक्षा कराई गई। बलरामपुर में तीन और बहराइच व श्रावस्ती जनपद में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 750 कैडेटों ने भाग लिया, 43 कैडेट अनुपस्थित रहे।
Trending Videos


बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने बताया कि बलरामपुर में एमएलके महाविद्यालय, कन्या इंटर कॉलेज, फजले रहमानिया इंटर कॉलेज, बहराइच में नवयुग इंटर कालेज मिहीपुरवा तथा श्रावस्ती में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पांचों केंद्रों पर कैडेटों की लिखित परीक्षा के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराई गई। एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 173 कैडेटों में से 172 कैडेट उपस्थित रहे, एक कैडेट अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवयुग इंटर कॉलेज मिहीपुरवा परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 348 कैडेट में से 315 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए, 33 कैडेट अनुपस्थित रहे। कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 71 कैडेटों में से 67 कैडेट उपस्थित रहे, चार कैडेटों ने परीक्षा छोड़ दी। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज श्रावस्ती परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 133 कैडेटों में से 130 ने परीक्षा दी, तीन कैडेट अनुपस्थित रहे। इसी तरह फजले रहमानिया इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 68 कैडेटों में से 66 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए, दो कैडेट अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed