{"_id":"69ea0dadd045a8fb1c09208d","slug":"balrampur-anshuman-gupta-topped-in-high-school-and-bhavna-yadav-in-intermediate-making-the-district-proud-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: हाईस्कूल में अंशुमान गुप्ता और इंटरमीडिएट में भावना यादव रही अव्वल, जिले को किया गौरवांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: हाईस्कूल में अंशुमान गुप्ता और इंटरमीडिएट में भावना यादव रही अव्वल, जिले को किया गौरवांवित
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार
हाईस्कूल परिणाम में उतरौला स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के अंशुमान गुप्ता ने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट परिणाम में बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज की भावना यादव ने 458 अंक (91.60 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप किया।
अंशुमान गुप्ता और भावना यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल में जहां अंशुमान गुप्ता ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया, वहीं इंटरमीडिएट में भावना यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टॉपर्स की इस सूची में कई ऐसे छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
Trending Videos
हाईस्कूल परिणाम में उतरौला स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के अंशुमान गुप्ता ने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के अनुभव मिश्रा और अरुण कुमार ने 566 अंक (94.33 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के सौरभ वर्मा ने 563 अंक (93.83 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर आरवीआईसी घोघाटपार गौरा चौरा के आयुष कसौधान 561 अंक (93.50 प्रतिशत) के साथ रहे, जबकि पांचवें स्थान पर हनुमान प्रसाद वर्मा उमवि रेहरा बाजार की वंदना वर्मा ने 560 अंक (93.33 प्रतिशत) प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परिणाम में बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज की भावना यादव ने 458 अंक (91.60 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर श्री राम तीर्थ चंद्र कन्या इंटर कॉलेज गौरा गुमड़ी के अमरजीत 456 अंक (91.20 प्रतिशत) के साथ रहे। तीसरे स्थान पर एचआरए इंटर कॉलेज गांधी नगर उतरौला के मोहम्मद रेहान ने 454 अंक (90.80 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर के धर्मेंद्र 451 अंक (90.20 प्रतिशत) के साथ रहे, जबकि पांचवें स्थान पर स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला की नैंसी त्रिपाठी ने 444 अंक (88.80 प्रतिशत) प्राप्त कर स्थान बनाया।
मेधावियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा। अधिकांश छात्रों ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास को अपनी सफलता का मंत्र बताया। कई छात्रों ने आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रखा है।
जिले का कुल परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा। हाईस्कूल में 87 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80.49 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। हालांकि प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में जिले को और सुधार की जरूरत है, लेकिन मेधावियों के प्रदर्शन ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले वर्षों में जिले की स्थिति और बेहतर हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X