सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deepti brought laurels to the district in the state-level storytelling competition

Balrampur News: दीप्ति ने राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deepti brought laurels to the district in the state-level storytelling competition
फोटो-44-दी​प्ति
विज्ञापन
तुलसीपुर। जिले की प्रतिभा ने एक बार फिर राजधानी में अपनी चमक बिखेरी है। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीपाटन की सहायक अध्यापिका दीप्ति अग्रवाल का चयन राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
Trending Videos


बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 10 से 12 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के चयनित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बलरामपुर से कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर की शिक्षिका कुसुम कुमारी और दीप्ति अग्रवाल को जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। दीप्ति अग्रवाल ने कक्षा आठ की कहानी कौन बनेगा निगंथऊ को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। मणिपुरी संस्कृति पर आधारित इस कहानी में निगंथऊ का अर्थ राजा होता है। उन्होंने सशक्त वाणी, भाव-भंगिमाओं और आकर्षक चित्रों के माध्यम से कहानी को जीवंत बना दिया, जिसे राज्य स्तर पर खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति अग्रवाल ने अपनी सफलता को संघर्षरत बेटियों और महिलाओं को समर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी कुंजी है। बीएसए शुभम शुक्ला और सहकर्मियों ने उनकी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बताते हुए उन्हें बधाई दी।
दीप्ति की सफलता अब जिले की बेटियों के लिए नया संदेश बन गई है कि लगन और हौसलों से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed