{"_id":"69e9164e0ee5201ef40dc974","slug":"rs-109-crore-approved-for-the-development-of-ram-sabha-rahmatpur-shiv-temple-balrampur-news-c-99-slko1029-146841-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रामसभा रहमतपुर शिव मंदिर के विकास को 1.09 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रामसभा रहमतपुर शिव मंदिर के विकास को 1.09 करोड़ की मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। रेहरा बाजार क्षेत्र के रामसभा रहमतपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ नौ लाख 42 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
श्रद्धालु रामदयाल यादव ने बताया कि मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन अब तक यहां आने-जाने और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। बरसात के दिनों में काफी दिक्कत होती थी, अब विकास कार्य से राहत मिलेगी। सुनीता देवी ने कहा कि मंदिर में साफ-सफाई, प्रकाश और पानी की व्यवस्था बेहतर होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मंदिर के विकास से क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी और यहां पर्यटकों का आगमन भी बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत मंदिर परिसर में मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X