सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Free coaching for competitive exams, applications open

Balrampur News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग, आवेदन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Free coaching for competitive exams, applications open
फोटो-29-बलरामपुर के अ​भ्युदय कोचिंग में मौजूद विद्यार्थी।-स्रोत : विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ा अवसर मिला है। समाज कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद में निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन मिलेगा। आवेदन 25 मई तक जमा होंगे। चयन विभागीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा और चयनित छात्रों के लिए कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।
Trending Videos



जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि जिले के दो केंद्रों डायट बलरामपुर और विशुनपुर विश्राम (पचपेड़वा) पर नए बैच के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। यहां यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। करीब 300-300 छात्रों को तैयारी का मौका मिलेगा। नीट और जेईई के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी और यूपीपीसीएस के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे, जबकि एनडीए, सीडीएस व अन्य परीक्षाओं के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण या संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी कार्य दिवसों में संबंधित केंद्रों से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत कोचिंग पूरी तरह निशुल्क होगी। विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं, मॉक टेस्ट, मूल्यांकन, अध्ययन सामग्री, नोट्स, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और लाइब्रेरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 9555359557 या 6392867810 का मोबाइल नंबर भी जारी किया है। जिस पर छात्र आवेदन की जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed