{"_id":"69e916befe44c79f7e0d49c4","slug":"on-earth-day-students-gave-the-message-of-saving-the-environment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146878-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो-41,42-बलरामपुर में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूलों में पोस्टर, निबंध व जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ और पेड़ लगाओ का संदेश दिया। पूरे दिन विद्यालयों में धरती को बचाने की गूंज सुनाई दी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन में शिक्षिका दीप्ति अग्रवाल के निर्देशन में ईको क्लब के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कक्षा आठ की साक्षी मौर्या ने प्रथम, कक्षा सात के राजन ने द्वितीय और कक्षा छह की शिवानी सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दूबे ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कंपोजिट विद्यालय नथईडीह गैसड़ी में भी पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में मधू प्रथम, अंशिका द्वितीय और शोभित तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक प्रणवीर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षक संजय मिश्रा व विपिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रिंस ने पहला, रितेश ने दूसरा और अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार यादव ने बच्चों को सम्मानित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में प्रधानाध्यापक सलमा खान के निर्देशन में पृथ्वी दिवस मनाया गया। यहां पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के साथ विद्यालय प्रांगण की क्यारियों की साफ-सफाई और देखभाल भी की गई। शिक्षकों ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने, जल संरक्षण करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प विद्यार्थियों को दिलाया। बच्चों ने पोस्टरों और निबंध के जरिए ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और धरती बचाने का प्रभावी संदेश दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X