{"_id":"6a524de3e983b6eb340f53dc","slug":"balrampur-dampness-in-the-wall-caused-by-rain-led-to-the-accident-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: घर का बीम गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, बारिश से दीवार में आई सीलन से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: घर का बीम गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, बारिश से दीवार में आई सीलन से हुआ हादसा
Sat, 11 Jul 2026 07:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:36 PM IST
सार
दर्दनाक हादसे में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान का बीम और टांड़ अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
काजल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरैया सतघरवा क्षेत्र के नेवलगंज गांव में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान का बीम और टांड़ अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामनिवास गौतम ने बताया कि नेवलगंज निवासी रक्षाराम पासवान की सात वर्षीय पुत्री काजल अपनी मां के साथ घर में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण दीवार में आई सीलन से मकान का टांड़ और बीम अचानक गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग तत्काल मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों के लिए यह हादसा एक गंभीर चेतावनी बन गया है।