{"_id":"622a44270f6f7055074c43ba","slug":"bjp-balrampur-balrampur-news-lko6212337121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: तीन सीटों पर भाजपा तो एक सीट पर सपा ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: तीन सीटों पर भाजपा तो एक सीट पर सपा ने हासिल की जीत
Fri, 11 Mar 2022 04:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:21 PM IST
सार
बलरामपुर सदर सीट से राज्यमंत्री पल्टूराम को सपा प्रत्याशी जगराम पासवान ने सीधी टक्कर दी। शुरुआती दो राउंड में पिछड़ने के बाद राज्यमंत्री ने बढ़त बनाई और जो कि अंत तक जारी रही। अंत में पल्टूराम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बलरामपुर में तीन सीटों पर लगातार दूसरी बार मिली जीत।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली तथा राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की धरती पर गुरुवार को मतगणना के बाद लगातार दूसरी बार भगवा परचम लहराया। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। वहीं, गैसड़ी विधानसभा सीट पर सपा ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह शुरू हुई मतगणना के बाद जीत-हार की तस्वीर शाम होते-होते साफ हो गई। बलरामपुर सदर सीट से राज्यमंत्री पल्टूराम को सपा प्रत्याशी जगराम पासवान ने सीधी टक्कर दी। शुरुआती दो राउंड में पिछड़ने के बाद राज्यमंत्री ने बढ़त बनाई और जो कि अंत तक जारी रही। अंत में पल्टूराम ने जीत दर्ज की। इस सीट पर कांग्रेस व बसपा की जमानत जब्त हो गई। तुलसीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला ने इस बार जिले में सर्वाधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया है। कैलाश नाथ ने जेल में रहकर चुनाव लड़ रही जेबा रिजवान को 35 हजार 691 मतों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मशहूद खां को तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। उतरौला विधान सभा सीट पर भाजपा ने सपा से सीधी टक्कर में इतिहास दोहराया है। भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा ने सपा-गठबंधन प्रत्याशी हसीब खां को 22 हजार 34 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस सीट पर बसपा-कांग्रेस और एआईएमआईएम के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
उधर, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में हार-जीत का आंकड़ा कम होने की वजह से भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू ने दोबारा मतगणना का आवेदन सक्षम अधिकारियों को दिया था। आवेदन पर विचार के बाद देर शाम अधिकारियों ने गैसड़ी विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. शिव प्रताप यादव को विजयी घोषित कर दिया।
विधानसभा क्षेत्र: बलरामपुर सदर
पल्टूराम-भाजपा-100684
जगराम पासवान-सपा-89492
हरीराम बौद्घ-बसपा-5321
2017-पल्टूराम-भाजपा
तुलसीपुर
कैलाश नाथ शुक्ला-भाजपा-86902
जेबा रिजवान-निर्दल-51211
मशहूद खां-सपा-42465
2017-कैलाश नाथ शुक्ला-भाजपा
उतरौला
राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा-भाजपा-87027
हसीब खां-सपा गठबंधन-64993
धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू-कांग्रेस-12907
गैसड़ी
डॉ. शिव प्रताप-सपा-74825
शैलेश कुमार सिंह शैलू-69164
अलाउद्दीन खां-बसपा-31780
2017-शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा