{"_id":"6a74c544cdd116814007c597","slug":"chants-of-har-har-mahadev-echoed-at-the-mukteshwar-temple-balrampur-news-c-99-1-brp1010-152804-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुक्तेश्वर मंदिर में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुक्तेश्वर मंदिर में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
Thu, 06 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के जनकपुर स्थित मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते लोग।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को सावन की आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पीठाधीश्वर ने कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ अनुष्ठान है। इससे मन को शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और समाज में सकारात्मक भाव का संचार होता है।
पूजन के बाद श्रद्धालुओं और बच्चों में मिष्ठान व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुरोहित मातेश्वरी प्रसाद तिवारी, राधेश्याम वर्मा, प्रदीप पांडेय, अरुण गुप्ता, रितेश दुबे, गैसड़ी थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवरात्र में तीन दिन विश्राम करते हैं पीर रतननाथ बाबा
मंदिर की व्यवस्था देख रहे अरुण गुप्ता ने बताया कि मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित दलीचे में नवरात्र के दौरान नेपाल के घोड़ाही धाम से सिद्ध पीर रतननाथ बाबा आकर तीन दिनों तक विश्राम करते हैं। इस विशेष धार्मिक परंपरा के कारण मुक्तेश्वर धाम भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां पूरे वर्ष दोनों देशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।