फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women spearhead the 'Har Ghar Tiranga' campaign; 2.16 lakh flags are being prepared

Balrampur News: हर घर तिरंगा अभियान की कमान महिलाओं के हाथ, तैयार हो रहे 2.16 लाख झंडे

Thu, 06 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women spearhead the 'Har Ghar Tiranga' campaign; 2.16 lakh flags are being prepared
फोटो-15-बलरामपुर के ग्राम पंचायत कटिया में तिरंगा झंडा सिलाई का निरीक्षण करते डीसी एनआरएलएम ।-स
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। इस बार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों ने तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी संभाली है। जिले में कुल 2 लाख 16 हजार राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रभारी डीसी एनआरएलएम सुशील अग्रहरि ने तिरंगा निर्माण केंद्रों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बड़े स्तर पर झंडे तैयार कर रही हैं। इससे जहां अभियान को गति मिलेगी, वहीं ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बलरामपुर विकासखंड को 30 हजार, तुलसीपुर को 28 हजार, हरैया सतघरवा को 27 हजार, गैसड़ी, पचपेड़वा और रेहरा बाजार को 25-25 हजार, उतरौला को 24 हजार, श्रीदत्तगंज को 20 हजार और गैंडास बुजुर्ग को 12 हजार तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विकासखंडों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उत्पादन करने और इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि तिरंगा निर्माण में गुणवत्ता और ध्वज संहिता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नियमित समीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्धारित समय में सभी झंडे तैयार कर अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed