{"_id":"6a7b5b14ec9f4925790dbae3","slug":"construction-of-the-first-pillar-of-the-jharkhandi-rob-will-begin-today-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153091-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज से शुरू होगा झारखंडी आरओबी के पहले पिलर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज से शुरू होगा झारखंडी आरओबी के पहले पिलर का निर्माण
Tue, 11 Aug 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास बनाया गया सर्विस लेन ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बहराइच-तुलसीपुर मार्ग स्थित झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रेलवे उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण में बुधवार से तेजी आएगी। पंजाब नेशनल बैंक और जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास सर्विस लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। यातायात परिवर्तन का ट्रायल भी सफल रहा है। इसके बाद बुधवार से आरओबी के पहले पिलर की नींव का निर्माण शुरू किया जाएगा।
आरओबी निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों तरफ सर्विस लेन तैयार की गई है। पिलर का निर्माण शुरू होने के साथ ही निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी।
प्रभावित लोगों से अभिलेख उपलब्ध कराने की अपील
परियोजना के संरेखण से प्रभावित कुछ मकान और दुकान स्वामी स्वामित्व संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इससे निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने प्रभावित लोगों से स्वामित्व संबंधी अभिलेख और आवश्यक सहमति कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि झारखंडी आरओबी जिले की बहुप्रतीक्षित परियोजना है। इसके बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ ही आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
35 पिलर पर खड़ा होगा दो लेन आरओबी
आरओबी 1.21 किलोमीटर लंबा और दो लेन का होगा। इसके निर्माण पर 292.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेतु 35 पिलर पर खड़ा होगा। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 90 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। सेतु निर्माण निगम ने करीब दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
निगम के इंजीनियर आलोक शुक्ला और उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि सर्विस लेन पर यातायात परिवर्तन का ट्रायल सफल रहा है। अब पहले पिलर की नींव का काम शुरू किया जाएगा।