{"_id":"6a7b5941746778fda201f1d5","slug":"construction-of-the-rseti-building-will-be-completed-by-november-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153101-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नवंबर तक पूरा होगा आरसेटी भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नवंबर तक पूरा होगा आरसेटी भवन का निर्माण
Tue, 11 Aug 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के आरसेटी भवन निर्माण का निरीक्षण करते अधिकारी ।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के सेखुईकला गांव में निर्माणाधीन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भवन का मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और नवंबर तक हरहाल में भवन तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आरसेटी भवन के तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संस्थान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों और कौशल में प्रशिक्षण देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन में दो प्रशिक्षण कक्ष और आधुनिक कंप्यूटर लैब बनाई जा रही है। यहां युवाओं और महिलाओं को डिजिटल व कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। डीएम ने प्रशिक्षण कक्ष, कंप्यूटर लैब और आवासीय व्यवस्था समेत सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।