सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Consumers are running around, cylinders are not available

Balrampur News: दौड़ रहे उपभोक्ता, नहीं मिल पा रहा सिलिंडर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Consumers are running around, cylinders are not available
बलरामपुर के धर्मपुर स्थित गोदाम पर लगी सूचना। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/उतरौला। जिला प्रशासन व ऑयल कंपनियों के पर्याप्त सिलिंडर आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। रविवार को जिले में स्टॉक न आने के कारण सोमवार को एजेंसियों पर सिलिंडर का वितरण नहीं हो सका। गैस एजेंसी संचालकों ने बाहर आज वितरण नहीं होगा की सूचना चस्पा कर उपभोक्ताओं को तारीख देकर लौटा दिया।
Trending Videos

नगर के धर्मपुर स्थित गैस गोदाम पर आज गैस नहीं है कृपया भीड़ न लगाएं की सूचना चस्पा थी। जिन उपभोक्ताओं की पर्ची पर 16 तारीख लिखी थी, वह सिलिंडर लेने पहुंचे तो हताश हो गए। उपभोक्ता राधेश्याम, राजन, रवि व अशफाक ने बताया कि एजेंसी पर आज सिलिंडर नहीं मिल रहा है। 17 मार्च को आने को कहा है। उतरौला शहर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला स्थित एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी दो दिन से नहीं आई है। सिलिंडर न आने के कारण बुकिंग पर्ची भी नहीं दी जा रही है। उपभोक्ता फाहिमा, शाहिदा व जुगरा ने बताया कि ईद का पर्व नजदीक है। गैस सिलिंडर न मिलने पर बहुत परेशानी होगी। तहसीन ने बताया कि पर्ची कटने के बाद भी तीन दिनों से आ रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला है। इसी तरह श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, महदेइया बाजार व तुलसीपुर में भी सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ।
देर शाम तक स्टॉक न आने पर मिली तारीख
फोटो - 30, 31
उपभोक्ता अब्दुल अजीज व बब्बन ने बताया कि गैस एजेंसी पर देर शाम तक स्टॉक न आने पर अब 17 मार्च की तारीख दी गई। अधिकारियों उपभोक्ताओं की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ता के पास बुकिंग पर्ची तो है, लेकिन फिर भी सोमवार को सिलिंडर नहीं मिल पाया। आठ से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचे, लेकिन बिना सिलिंडर लिए वापस लौटना पड़ा।
रविवार को बंद रहती है डिपो
रविवार को डिपो बंद होने के कारण स्टॉक नहीं आया है। ट्रक न आने पर सोमवार को वितरण प्रभावित हुआ है। कुछ क्षेत्रों में जहां स्टॉक था, वहां वितरण कराया गया है।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed