{"_id":"69b83abe020ff95d3a011341","slug":"farmers-troubled-by-the-movement-of-clouds-fast-threshing-balrampur-news-c-99-1-slko1029-144593-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बादलों की आवाजाही से किसान परेशान, तेज की मड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बादलों की आवाजाही से किसान परेशान, तेज की मड़ाई
विज्ञापन
बलरामपुर के पिपरहवा क्षेत्र में फसलों की मड़ाई कराते किसान ।-संवाद
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और मौसम के बदलते मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। संभावित बारिश की आशंका को देखते हुए किसान सरसों और मसूर की तैयार फसलों की मड़ाई तेजी से निपटाने में जुट गए हैं।
खेतों और खलिहानों में इन दिनों किसानों की भागदौड़ बढ़ गई है। किसान परिवार के साथ मिलकर दिन-रात फसल की मड़ाई में लगे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने पर खेत और खलिहान में पड़ी फसल भीग सकती है, जिससे दाने खराब होने और उत्पादन घटने का खतरा रहता है।
किसान रोशनलाल ने बताया कि यदि बारिश हो गई तो खेत में कटी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान रामदीन के अनुसार सरसों की फसल इस समय पूरी तरह तैयार है और बारिश होने पर इसके दाने काले पड़ सकते हैं। किसान हरिशंकर ने कहा कि मसूर की फसल ज्यादा देर तक खेत में रहने पर झड़ने लगती है, जिससे उपज में कमी आती है। किसान मुन्नालाल ने बताया कि मजदूरों की कमी के बावजूद परिवार के सभी सदस्य मिलकर मड़ाई का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल की मेहनत दांव पर लगी है, इसलिए किसान किसी भी कीमत पर जल्द से जल्द फसल को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
तेज हवा और बूंदाबांदी से गिरी गेहूं की फसल
रेहराबाजार। क्षेत्र में बीती रात तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से कई स्थानों पर गेहूं की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल के धराशायी होने से पैदावार में कमी और कटाई के समय मजदूरी लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि अभी गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार नहीं हुई थी। ऐसे में तेज हवा और हल्की बारिश से कई खेतों में फसल झुककर गिर गई। इससे कटाई और मड़ाई में अतिरिक्त मेहनत और खर्च बढ़ेगा।
किसानों के नुकसान को होगा आकलन
किसानों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है फिर सर्वे शुरू करा दिया गया है। किसानों को सतर्क किया गया है।
उपेंद्र कुमार खरवार, जिला कृषि अधिकारी
Trending Videos