सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High-speed bike collided with e-rickshaw, villager died

Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा से टकराई, ग्रामीण की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
High-speed bike collided with e-rickshaw, villager died
राम अजोर यादव।-फाइल फोटो
विज्ञापन
उतरौला। मनकापुर मार्ग स्थित लालगंज बाजार में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई रिक्शे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos

पुरैनाजाट गांव निवासी राम अजोर यादव (55), भैरमपुर निवासी अजय कुमार (20) के साथ बाइक से सोमवार दोपहर करीब एक बजे पेहर बाजार जा रहे थे। बाइक अजय कुमार चला रहे थे, जबकि राम अजोर यादव पीछे बैठे थे। जब वह लालगंज बाजार में डॉ. खलीलुल्लाह के क्लीनिक के सामने पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका और समय पर ब्रेक नहीं लगने के कारण बाइक सीधे ई रिक्शे से जा टकराई। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था, दोनों के सिर में भी गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान राम अजाेर की मौत हो गई। अजय का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed