सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High-tension wires became deadly

Balrampur News: हाईटेंशन तार बने जानलेवा, हादसे के बाद भी नहीं जागा विभाग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
High-tension wires became deadly
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार ।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई/तुलसीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनें लोगों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। परसिया गौरी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद भी विभाग नहीं जागा है। कई गांवों और स्कूलों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनें बड़े हादसे का खतरा बनी हुई हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। विद्यालय में 108 बच्चे पंजीकृत हैं और हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक लाइन हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय नैकिनिया के भवन के ठीक ऊपर से भी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। तेज हवा, बारिश या आंधी के दौरान तार टूटकर गिरने की आशंका बनी रहती है। विद्यालय में 266 बच्चे पंजीकृत हैं, ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति के कारण स्थिति और अधिक संवेदनशील बनी हुई है। प्रधानाध्यापक मुजीबुल हक ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन तार को छू रहा था बेर का पेड़
महराजगंज तराई। क्षेत्र के परसिया गौरी गांव में रविवार को किशोर बिजली विभाग की लापरवाही से ही करंट की चपेट में आया था। हाईटेंशन लाइन के पास ही बेर का पेड़ है, जो हाईटेंशन तार को छू रहा है। बिजली विभाग के कर्मियों न तो पेड़ की छटाई कराई और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए। बिजली विभाग के अवर अभियंता राम सागर ने बताया कि बैर के पेड़ के पास किशोर सनी पहुंचा और चढ़ गया था। पेड़ को हिलाकर बेर तोड़ते समय करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को हाईटेंशन लाइनों से सुरक्षा के उपाय करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed